केदारनाथ गर्भगृह की Viral Reel से मचा बवाल! मंदिर समिति ने शुरू की जांच, कार्रवाई की तैयारी!

केदारनाथ गर्भगृह की Viral Reel से मचा बवाल! मंदिर समिति ने शुरू की जांच, कार्रवाई की तैयारी
समिति ने यह भी साफ किया है कि यदि मंदिर समिति या मंदिर व्यवस्था से जुड़े किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ भी नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे.
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से सामने आए एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. सोशल मीडिया पर गर्भगृह के अंदर की कथित रील वायरल होने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति हरकत में आ गई है. समिति ने वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की पहचान शुरू कर दी है, वहीं नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.
केदारनाथ धाम में इन दिनों यात्रा चरम पर है और लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर गर्भगृह से जुड़े वीडियो और रील तेजी से वायरल होने लगे हैं. इससे धार्मिक मर्यादा और मंदिर के नियमों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. मामला तब चर्चा में आया जब ‘हर्षित किचरा’ नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से गर्भगृह का वीडियो पोस्ट किया गया. देखते ही देखते इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और शेयर किया.



