उत्‍तर प्रदेश

Yogi Adityanath की मां पर विवादित बयान, Ravi Kishan ने जताई नाराजगी

Yogi Adityanath की मां पर विवादित बयान, Ravi Kishan ने जताई नाराजगी

रवि किशन ने योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया है। गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में मां को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है और किसी भी व्यक्ति की मां के बारे में अभद्र टिप्पणी करना बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है।

उन्होंने लिखा कि जो लोग मातृत्व का अपमान करते हैं, वे दरअसल अपने संस्कार और अपनी सोच को ही उजागर करते हैं। भारतीय समाज में मां को सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त है, ऐसे में किसी की मां के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना सामाजिक मर्यादाओं के साथ-साथ हमारी संस्कृति और मूल्यों के भी खिलाफ है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी का संदेश
इस बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है।

सीएम योगी ने कहा कि जब कोई महिला सशक्त होती है, तो वह केवल खुद को ही नहीं बदलती बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देती है। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर सभी लोगों से नारी सम्मान को बढ़ावा देने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेने की अपील की।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button