असम

Unnao: असम के उग्रवादी संगठन से जुड़े दो लोग गिरफ्तार, उल्फा को फंडिंग करने का आरोप, दोनों ट्रांजिट रिमांड पर!

Unnao: असम के उग्रवादी संगठन से जुड़े दो लोग गिरफ्तार, उल्फा को फंडिंग करने का आरोप, दोनों ट्रांजिट रिमांड पर.

पुलिस ने उग्रवादी संगठन उल्फा से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सदर कोतवाली क्षेत्र में करीब आठ माह से छिपकर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार असम राज्य में सक्रिय उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा-आई) के लिए फंडिंग करने वाले दो आरोपितों को असम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।

असम के यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा-आई) एक सशस्त्र अलगाववादी आतंकवादी संगठन है। असम पुलिस का आरोप है कि सहारनपुर जिला के थाना कुतुबेहर एचएन 126 हबीबगढ़ एलाटा कालोनी, निवासी नूर मुहम्मद और कानपुर जनपद के मूलगंज क्षेत्र के नया चौक मकान नंबर 40/52 चक नं. 40 निवासी 31 वर्षीय मुहम्मद सुभान अहमद को सदर क्षेत्र के बुधवारी से गिरफ्तार किया है।

दोनों उग्रवादी संगठन उल्फा-आई के लिए फंडिंग कर रहे थे। साक्ष्य मिलने पर असम राज्य की तिनसुकिया जनपद की सदर कोतवाली में वर्ष 2026 में ही दोनों के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की जांच तिनसुकिया जनपद के क्राइम ब्रांच में तैनात डीएसपी (एस एंड आई) रितूपर्णो गोगोई ने सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन उन्नाव में मिली। एसपी जय प्रकाश सिंह से मदद मांगी थी। सर्विलांस सेल की मदद से असम पुलिस व स्वाट टीम ने फरार नूर मोहम्मद व सुभान को मोहल्ला बुधवारी से गिरफ्तार किया है।

दानों शहादत के घर में किराए पर रह रहे थे। असम पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगी। सीजेएम भाव्या तिवारी ने सुनवाई बाद दोनों के रिमांड पत्रावलियों की स्वीकृत दी। इस पर असम पुलिस दोनों सदस्यों को लेकर अपने साथ रवाना हो गई है। सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपितों को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button