उत्तराखंड
Udham Singh Nagar News: लालकुआं-काशीपुर रेलखंड पर ट्रैक सुधार के लिए 5.77 करोड़ मंजूर.

Udham Singh Nagar News: लालकुआं-काशीपुर रेलखंड पर ट्रैक सुधार के लिए 5.77 करोड़ मंजूर.
रुद्रपुर। पूर्वात्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए परियोजना सूची जारी की है। इसमें लालकुआं से काशीपुर जंक्शन रेलखंड पर ट्रैक अपग्रेड की मंजूरी मिली है। काम के लिए 5.77 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
लालकुआं-काशीपुर रेलखंड कुमाऊं और तराई क्षेत्र को जोड़ता है। यह कार्य यात्रियों और मालगाड़ी दोनों के लिए लाभकारी होगा। अधिकारियों के अनुसार ट्रैक नवीनीकरण से दुर्घटना की आशंका कम होगी। साथ ही भविष्य में इस रूट पर ट्रेनों की संख्या और गति बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत होंगी। यह क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। इससे क्षेत्र के व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है।



