सामयिक हंस

Badrinath Highway: सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया पूरा; धूल के बीच हो रहा सफर, मुश्किल है हाईवे की डगर!

Badrinath Highway: सुधारीकरण कार्य नहीं हो पाया पूरा; धूल के बीच हो रहा सफर, मुश्किल है हाईवे की डगर .

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले हाईवे को चाक-चौबंद बनाने के प्रशासन के दावे खोखले साबित हुए हैं। बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों को धूल भरी यात्रा करनी पड़ रही है। कमेड़ा, चटवापीपल, पर्थाडीप, मैठाणा, क्षेत्रपाल, गडोरा, भनेरपाणी, पागलनाला, बेलाकूची, गुलाबकोटी में हाईवे बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। यहां डामरीकरण न होने से वाहनों की आवाजाही धूल के गुबार उड़ रहे हैं।

गुलाबकोटी, पर्थाडीप और भनेरपाणी में वनवे सिस्टम लागू किया गया है। इन जगहों पर हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्सों में सुधारीकरण कार्य चल रहा है। बेलाकूची में हाईवे किनारे करीब 40 मीटर लंबी दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे धूल उड़ रही है।

कार्यदायी संस्था की ओर से यहां धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में सीमेंट कार्य चल रहा है, जिससे यात्रा वाहनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button