MUMBAIखेल

पिता के लिए अस्पताल पहुंचे रिंकू सिंह, चौथे चरण के लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं खानचंद्र सिंह

पिता के लिए अस्पताल पहुंचे रिंकू सिंह, चौथे चरण के लिवर कैंसर से जूझ रहे हैं खानचंद्र सिंह

ग्रेटर नोएडा:
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वे लिवर कैंसर के चौथे चरण से जूझ रहे हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, खानचंद्र सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। सूचना मिलते ही रिंकू सिंह सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे और पिता का हालचाल जाना। अस्पताल में बेटे को सामने देखकर परिवार भावुक हो उठा। व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम के बावजूद रिंकू ने कई घंटे अस्पताल में बिताए और डॉक्टरों से इलाज की पूरी जानकारी ली।

अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि उन्हें सामान्य मरीज की तरह भर्ती किया गया है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया गया। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि रिंकू पूरे समय पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए।

शाम करीब चार बजे रिंकू सिंह फिर से भारतीय टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो गए, क्योंकि टी-20 विश्वकप के सुपर-आठ चरण में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से होना है। परिजनों के मुताबिक, मैदान का सितारा जब बेटे की भूमिका निभाने अस्पताल पहुंचा तो वह पल सभी के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।

पिता की हालत
खानचंद्र सिंह लिवर कैंसर के चौथे चरण से पीड़ित हैं। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है। यथार्थ अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button