उत्‍तर प्रदेशगोंडाजानकारी

दो बाईकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत व दूसरा गंभीर रूप से घायल 

गोंडा

मसकनवा गौरा चौकी मार्ग भोपतपुर पुलिस चौकी के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये ।घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर ले जाया गया उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गयी।शनिवार की शाम मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर भोपतपुर पुलिस चौकी के पास दो बाइकों कीआपस में आमने सामने में भिड़ंत हो गयी ।जिसमें रंजीत वर्मा पुत्र प्रभू नाथ वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी सब्बनजोत थाना छपिया और रोहित शर्मा उर्फ कप्तान पुत्र राम निरंजन शर्मा तेजपुर मैदहा उम्र 26 वर्ष दोनों बाइक से आमने सामने से टकरा गये।रंजीत अपने घर सब्बनजोत जा रहा था ।रोहित भोपतपुर बाजार आ रहा था।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भोपतपुर राकेश कुमार मौके पर पहुँचे ।दोनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया ।रंजीत वर्मा की मनकापुर पहुंचते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।घायल रोहित शर्मा को प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि एक्सीडेंट में रंजीत वर्मा की मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौत हो गई दूसरे घायल की उपचार हो रहा है शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जाएगा

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button