POLITICS

नीतीश कुमार के जिक्र पर भड़कीं सोनिया गांधी, CWC बैठक में बोलीं- अच्छा ही हुआ वह चले गए!

नीतीश कुमार के जिक्र पर भड़कीं सोनिया गांधी, CWC बैठक में बोलीं- अच्छा ही हुआ वह चले गए
‎
‎कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बीजेपी के खिलाफ पार्टी की रणनीति समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
‎
‎इसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2024 में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से अलग होने का मुद्दा उठाया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि गठबंधन को नीतीश कुमार को अपने साथ बनाए रखना चाहिए था। ऐसा होने पर राजनीतिक स्थिति अलग हो सकती थी।
‎
‎दिग्विजय सिंह की इस बात पर सोनिया गांधी ने असहमति जताई। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले से ही गठबंधन से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रहे थे। सोनिया गांधी ने कथित तौर पर कहा कि उनका जाना तय था और अच्छा हुआ कि वह सही समय पर अलग हो गए।
‎
‎बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इसी तरह की बात रखी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के गठबंधन से बाहर निकलने की कोशिश पहले से दिखाई दे रही थी। उनके मुताबिक, गठबंधन का संयोजक बनने की कोशिश भी इसी राजनीतिक घटनाक्रम का हिस्सा थी।
‎
‎दरअसल, नीतीश कुमार ने 28 जनवरी 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस के साथ बने महागठबंधन से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाई।
‎
‎नीतीश कुमार के इस फैसले से लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा था। उस समय INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर भी अलग-अलग दलों के बीच बातचीत चल रही थी। नीतीश कुमार की NDA में वापसी के बाद बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल गए।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button