Delhi Building Collapse: अमित शाह से लेकर अरविंद केजरीवाल तक… सत्य निकेतन हादसे पर किसने क्या कहा?

Delhi Building Collapse: अमित शाह से लेकर अरविंद केजरीवाल तक… सत्य निकेतन हादसे पर किसने क्या कहा?
Delhi Hostel Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है. अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 6 मंजिल इमारत के ढहने के बाद कई लोगों के दबे होने की आशंका है. इस इमारत में बॉयज पीजी चल रहा था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस इमारत को एक साल पहले खाली करा लिया गया था, लेकिन बीते 2-3 महीने से इसमें फिर से स्टूडेंट का पीजी चलने लगा था. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. जबकि मलबे से 9 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.
इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत गिरने की घटना दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना. अधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.”



