क्राइम

UP: होटल के 10 कमरों में लगे थे ‘हिडन कैमरे’, बेचता था कपल्स के अश्लील वीडियो, कानपुर में जिस्मफरोशी का खुलासा!

UP: होटल के 10 कमरों में लगे थे ‘हिडन कैमरे’, बेचता था कपल्स के अश्लील वीडियो, कानपुर में जिस्मफरोशी का खुलासा .

कानपुर के रावतपुर में होटल रिद्धि पैलेस में पकड़े गए जिस्मफरोशी रैकेट का मास्टरमाइंड होटल संचालक प्रमोद गुप्ता ने होटल करीब ढाई महीने पहले किराये पर लिया। होटल के सभी 10 कमरों में एडॉप्टर में लगे हिडन कैमरे लगाए। इन कमरों में आने वाले ग्राहकों के चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें साइट्स को बेच देता था।

पुलिस के अनुसार जब प्रमोद गुप्ता का मोबाइल जब्त किया गया, तो वह आनाकानी करने लगा। मोबाइल का पासवर्ड डालने को कहा, तो आनाकानी करने लगा। कड़ाई करने पर मोबाइल खोला, तो उसकी गैलरी में कई अश्लील वीडियो मिले जो होटल के कमरे के ही थे। इस पर होटल के कमरों खंगाला तो हिडन कैमरे मिले।
अश्लील वीडियो साइट्स को बेचता था
प्रत्येक कमरे में बेड के सामने एलईडी टीवी लगी मिली, जबकि नीचे सेट टॉप बॉक्स रखा था। इसका एडॉप्टर इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगा हुआ था। एडॉप्टर खोला, तो उसमें कैमरा मिला। पुलिस की पूछताछ में संचालक ने बताया कि अश्लील वीडियो साइट्स को बेचता था। पुलिस के अनुसार फिलहाल भवन स्वामी की भूमिका सामने नहीं आई है।

युवतियों को निशाना बनाती थीं महिलाएं
पकड़ी गईं तीन महिलाएं फैक्टरियों में काम करने वाली नई उम्र की गरीब युवतियों को रुपयों का प्रलोभन देकर इस पेशे में उतारती थीं। एक युवक से संबंध बनाने पर उन्हें 500 रुपये मिलते थे। होटल आने वाले पुरुषों से1000-1500 रुपये लिए जाते थे। बाकी रुपयों का बंटवारा संचालक और दलाल महिलाओं और अंबिका में हो जाता था।

कस्टमर बन कर गया पुलिस कर्मी और धर दबोचा
रैकेट चलने की सूचना पर क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जाल बिछाकर भंडाफोड़ किया। सबसे पहले एक पुलिस कर्मी होटल में कस्टमर बनकर पहुंचा। उसे 1200 रुपये रेट बताया गया, जबकि पुलिस कर्मी 700 रुपये में टिका रहा। देर तक बातचीत में 1000 रुपये में डील फिक्स हुई। सूचना पुख्ता होने पर बाहर खड़ी टीम ने छापा मारा, तो जिस्मफरोशी रैकेट का भंडाफोड़ हो गया।

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
विनायकपुर के पंचवटी स्थित होटल रिद्धि पैलेस में रावतपुर पुलिस ने छापा मारकर जिस्मफरोशी रैकेट का खुलासा किया। होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने होटल संचालक प्रमोद गुप्ता, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

कमरों में हिडन कैमरे मिले हैं
पुलिस को होटल के कमरों में हिडन कैमरे मिले हैं। इनकी मदद से रिकॉर्ड अश्लील वीडियो होटल संचालक साइट्स को बेच रहा था। वहीं, पुलिस को संचालक के मोबाइल से करीब 250 अश्लील वीडियो मिले हैं। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल रिद्धि पैलेस में जिस्मफरोशी रैकेट चलाए जाने की सूचना मिल रही थी।

पांच आरोपी गिरफ्तार
शुक्रवार शाम पुलिस ने छापा मारा, तो होटल के तीन कमरों में तीन युवतियां और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस ने होटल संचालक, युवतियों को वेश्यावृत्ति में उतारने वाली होटल संचालक की साथी महिलाओं व दलाल को गिरफ्तार कर लिया।

टीवी के एडॉप्टर में छिपे मिले कैमरे
होटल के कमरों की जांच में टीवी के एडॉप्टर में कैमरे छिपे मिले। पुलिस ने होटल संचालक औरैया, बेला के नोनारी निवासी प्रमोद गुप्ता, बर्रा के कर्रही निवासी अंबिका के अलावा रावतपुर स्टेशन के पास रहने वाली प्रीति सिंह, नवाबगंज के मकड़ीखेड़ा निवासी मीनू, एनआरआई सिटी निवासी किरन को गिरफ्तार किया।

युवतियों और युवकों को हिदायत देकर छोड़ा
वहीं, आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियों और युवकों को पूछताछ के बाद हिदायत देकर थाने से छोड़ा गया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल संचालक हिडन कैमरों की मदद से रिकॉर्ड अश्लील वीडियो को साइट्स को बेच देता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button