स्वास्थ्य

लखनऊ: भीमराव आंबेडकर विवि की छात्रा की फूड पॉइजनिंग से मौत!, आधी रात के बाद कुलपति का घेराव; सड़कों पर हंगामा!

लखनऊ: भीमराव आंबेडकर विवि की छात्रा की फूड पॉइजनिंग से मौत!, आधी रात के बाद कुलपति का घेराव; सड़कों पर हंगामा.

राजधानी स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार देर रात एसएफआई संगठन से जुड़े विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि छात्रा अनामिका की तबीयत दूषित मेस का खाना खाने से बिगड़ी और बुधवार को गृह नगर वाराणसी में उसकी मौत हो गई। वह इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस की छात्रा थी और यशोधरा गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी।

एसएफआई के छात्र सपन ने बताया कि अनामिका कुछ दिन पहले फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गई थी। विश्वविद्यालय परिसर स्थित क्लिनिक से दवा लेने के बाद भी उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सूचना पर परिजन तीन-चार दिन पहले उसे घर ले गए, वहां हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर छात्र संगठनों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में छात्र कुलपति डॉ. राजकुमार मित्तल के आवास के बाहर जुट गए और देर रात तक नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। रातभर परिसर में स्थिति तनावपूर्ण रही। देर रात मामले में जानकारी लेने पर बीबीएयू के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने फोन पर बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं। लखनऊ पहुंच कर ही कुछ कह सकेंगे।

बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
हंगामे को देखते हुए बीबीएयू प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। देर रात प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्र की ओर से नोटिस जारी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए। नोटिस के अनुसार रात 10:30 बजे के बाद गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश केवल वैध हार्ड कॉपी आईडी दिखाने पर ही मिलेगा। बिना पहचान पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही गैर-छात्र, पूर्व छात्र और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button