उत्‍तर प्रदेश

यूपी: प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की खबरों को लगे पंख, बंद कमरे की मंत्रणा ने बढ़ाए कयास; अध्यक्ष से फोन पर बात!

यूपी: प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की खबरों को लगे पंख, बंद कमरे की मंत्रणा ने बढ़ाए कयास; अध्यक्ष से फोन पर बात.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के एक दिवसीय दौरे ने राजधानी की सियासी हलचल बढ़ा दी है और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। सोमवार को वे मंत्री दिनेश सिंह और पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आए थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक गोपनीय चर्चा की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से फोन पर भी मंत्रणा की और दिल्ली लौट गए।

सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। तावड़े की यह संक्षिप्त यात्रा कई राजनीतिक संकेत छोड़ गई है। इससे पहले भी वे लखनऊ आकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंप चुके हैं। दिल्ली में हाल ही में पार्टी नेतृत्व स्तर पर बैठकों में संगठन में बदलाव, मंत्रिमंडल विस्तार और निगम-बोर्डों में समायोजन पर मंथन हुआ था। माना जा रहा है कि तावड़े का यह दौरा अंतिम दौर की रणनीतिक चर्चा का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button