उत्तराखंड

Haridwar: अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच डंडे और पत्थर से वार कर साधु की हत्या, नेपाली मूल का आरोपी फरार!

Haridwar: अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच डंडे और पत्थर से वार कर साधु की हत्या, नेपाली मूल का आरोपी फरार.

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में डंडे और पत्थर से हमला कर एक साधु को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देकर नेपाली मूल का व्यक्ति मौके से फरार हो गया। साधु की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की मध्यरात्रि की है। दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के अंडरपास के ऊपर हाईवे के बीच एक बाबा पर नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने डंडे और पत्थर से हमला बोल दिया।

ये देखते ही कुलदीप निवासी मोहनपुरा रुड़की, हाल दीनदयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े करीब 45 वर्षीय साधु को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button