पटना
CM सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला शेखर यादव गुजरात से गिरफ्तार!

CM सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला शेखर यादव गुजरात से गिरफ्तार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी शेखर यादव को गुजरात की साणंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से बिहार के बांका जिले का निवासी है।
इस संबंध में मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और उसे हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



