Delhi में बेकाबू Delhi Transport Corporation बस का कहर, 3 लोगों की मौके पर मौत

Delhi में बेकाबू Delhi Transport Corporation बस का कहर, 3 लोगों की मौके पर मौत
दिल्ली के आउटर जिले में नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) की बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों में एक ई-रिक्शा सवार और एक स्कूटी सवार भी शामिल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
गुस्साई भीड़ ने बस को किया आग के हवाले
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. इसके बाद भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ और लोगों ने सड़क पर अन्य बसों को भी रोक लिया.
बताया जा रहा है कि गुस्साई भीड़ ने 3 से 4 बसों के शीशे तोड़ दिए, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की. पुलिस ने लोगों को समझाया कि हादसे के लिए जिम्मेदार बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति शांत हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.



