दिल्ली

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, होली पर EWS महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर।

दिल्ली सरकार ने आगामी होली के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट बैठक में लिया गया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जिन EWS परिवारों की महिलाओं के पास राशन कार्ड होगा, उन्हें होली और दीवाली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा, जरूरतमंद परिवारों को पूरे साल 500 रुपये में सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना भी लागू की जाएगी।

इस योजना पर सरकार को करीब 300 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के बीच गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को राहत देना है।

EWS महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र का अहम हिस्सा रही है। पार्टी ने वादा किया था कि त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर और साल भर रियायती दर पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले भी कहा है कि उनकी सरकार गरीब महिलाओं को मासिक सहायता और सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर समेत सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी। सरकारी सूत्रों का कहना है कि योजना को होली से पहले लागू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि पात्र महिलाओं तक समय पर लाभ पहुंचाया जा सके।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button