अन्यजानकारी

शादी की चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना बोलीं- ‘विजय देवरकोंडा से ही करूंगी शादी, उसके लिए गोली भी खा लूंगी’

साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों शादी की अफवाहों में छाए हुए हैं. हाल में एंगेजमेंट की खबरों के बाद अब26 फरवरी 2026 में उनकी शादी की चर्चा है. ‘द गर्लफ्रेंड’ प्रमोशन के दौरान ‘ऑनेस्ट टाउनहॉल’ में रश्मिका ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद अब तो लोगों को यकीन होने लगा कि दोस्ती से प्यार और प्यार के बाद अब शादी तो तय है.

अब रश्मिका ने न सिर्फ अपने ‘परफेक्ट पार्टनर’ की क्वालिटीज बताईं बल्कि यह भी कहा कि वह विजय देवरकोंडा से शादी करेंगी.

रश्मिका को कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए?

इवेंट में जब रश्मिका से पूछा गया कि वह अपने लाइफ पार्टनर में क्या ढूंढती हैं? तो उन्होंने दिल छू लेने वाला जवाब दिया. एक्ट्रेस बोलीं-‘मुझे ऐसा इंसान चाहिए जो गहराई से समझने वाला हो. जो जिंदगी को अपने नजरिए से देख सके, हर परिस्थिति को समझने की कोशिश करे. ऐसा कोई जो सच्चा, ईमानदार और मेरे साथ हर मुश्किल में खड़ा रहे. अगर कल मेरे खिलाफ कोई जंग छिड़ जाए, तो वो मेरे साथ लड़े या मेरे लिए लड़े. मैं भी उसके लिए लड़ूंगी, उसके लिए गोली भी खा लूंगी. यही मेरा प्यार का पैमाना है.

सवाल के जवाब में बताया दिल का हाल?

इसके बाद जब रश्मिका से पूछा गया कि जिन एक्टर्स के साथ उन्होंने काम किया है, उनमें से किसे वो किल, मैरी और डेट करेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा- ‘मैं डेट करूंगी नारुतो को (एनिमे कैरेक्टर) और शादी करूंगी विजय देवरकोंडा से.’ उनका यह जवाब सुनते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा

फरवरी 2026 में होगी शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी फरवरी 2026 में होने की संभावना है. एक सूत्र ने बताया कि रश्मिका ने हाल ही में उदयपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने संभावित वेडिंग वेन्यूज देखे और ‘ग्रैंड सेलेब्रेशन’ की प्लानिंग शुरू की. वहीं, दूसरी रिपोर्ट की मानें तो विजय के करीबी सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि ‘दोनों अगले साल शादी की योजना बना रहे हैं और तैयारियां जोरों पर हैं.’

कब से चल रही हैं डेटिंग की अफवाहें?

रश्मिका और विजय पर 2018 की हिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के बाद से ही डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते देखे जाते रहे हैं. इस साल अक्टूबर में विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को उनके एंगेजमेंट की पुष्टि की थी. इस खबरों के बाद रश्मिका ने अपने डॉगी के साथ एक वीडियो में अपनी एंगेजमेंट रिंग भी दिखाई थी. हालांकि, अब तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button