बिहार

NDA के लोग विपक्ष के हेलिकॉप्टर को उड़ने से रोकते हैं, मुकेश सहनी ने PM मोदी पर लगाया बड़ा आरोप…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष लगातार NDA पर अलग अलग आरोप लगा रहा है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन के नेताओं के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने के लिए अनुमति नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम 14 नवम्बर को सरकार में आ रहे हैं और फिर बिहार का विकास करेंगे। अभी डबल इंजन की NDA सरकार विकास का काम नहीं कर पा रही है बल्कि सिर्फ झूठ और जुमले की बारिश करती है।

मुकेश सहनी ने सरायरंजन में VVPAT की पर्ची फेंका हुआ मिलने के सवाल पर कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। आपलोग समझ सकते हैं कि सरायरंजन कौन हैं, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास हैं और सरकार में अपना एक मजबूत स्थान रखते हैं। उनके क्षेत्र में जब इस तरह से VVPAT फेंका हुआ मिल रहा है तो अन्य जगहों पर भी इस तरह की धांधली हुई होगी। चुनाव आयोग इस मामले में जांच कर जवाब दे। आपलोग भी मोदी जी और अमित शाह से सवाल कीजिये।

मुकेश सहनी ने कहा कि हमने वोटर अधिकार यात्रा में भी ये बातें कहीं है कि ये लोग वोट चोरी करते हैं और जबरदस्ती सत्ता में बने रहना चाहते हैं। यहां एयरपोर्ट पर भी BJP और NDA के लोगों के हेलिकॉप्टर को पहले उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है और हमलोगों को दो-दो घंटे तक यहां बैठा लिया जाता है ताकि हम अपने कार्यक्रमों में नहीं पहुंच सकें। वे लोग 20-20 हेलिकॉप्टर उड़ा रहे हैं और हमलोगों को रोका जाता है। आज भी हमारा 3-4 कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। NDA के लोग हर चीज को अपने कंट्रोल में लेकर विपक्ष को परेशान कर रहे हैं। देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है, लेकिन मुझे अब जनता का सहारा है और कुछ हमलोगों के हाथ में नहीं है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button