जानकारी

सूख जाता है बार-बार घर में रखा तुलसी का पौधा, तो करें ये काम

तुलसी के पौधे के सही ग्रोथ के लिए इसे सही जगह पर रखना बेहद जरूरी है. दरअसल तुलसी को धूप की जरूरत होती है. ऐसे में इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां रोजाना कम से कम 4 से 6 घंटे की धूप मिल सके. छांव या बंद कमरे में पौछा पीला और कमजोर हो जाता है. इसके साथ-साथ सुबह की धूप तुलसी के पौधे के लिए अच्छी मानी जाती है.

– तुलसी के पौधे को सही मात्रा में पानी देने की जरूरत होती है. दरअसल हिंदू धर्म में लोग तुलसी को जल चढ़ाते हैं, इसमें कई बार लोग तुलसी को थोड़ा ज्यादा जल देने लगते हैं, जिससे तुलसी की जड़ें सड़ सकती है. तुलसी को पानी की जरूरत होती है, लेकिन सही मात्रा में. ऐसे में गर्मियों में रोजाना हल्का पानी देना अच्छा होता है, वहीं सर्दियों या बरसात में जरूरत के हिसाब से ही तुलसी के पौधे में पानी डाले.

– हर पौधे के हिसाब के मिट्टी और खाद डालने की जरूरत होती है. वहीं तुलसी के लिए ढीली और उपजाऊ मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. इसकी मिट्टी बनाने के लिए आप मिट्टी में थोड़ी सी गोबर की याद, वर्मी कम्पोस्ट या जैविक खाद मिला सकते हैं, तो पौधे को तेज ग्रोथ में मदद करता है. हर 20 से 25 दिन में हल्की खाद डालते रहें, ताकि तुलसी को जरूरी पोषण मिल सके.

 

– तुलसी के पौधे को घना और बड़ा बनाने के लिए समय-समय पर छंटाई करनी चाहिए. इसके लिए तुलसी की पत्तियां और टहनियों के बड़े होने पर, उसकी हल्की छंटाई कर दें. इससे जल्दी नई पत्तियां आती हैं और पौधा घना व बड़ा होता है.

Manisha Pal

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button