मेरठ

मेरठ के समौली में एक परिवार के घर में 50 से अधिक सांप निकलने से दहशत फैल गई

लावड़/मेरदौराला थाना क्षेत्र के समौली गांव निवासी महफूज सैफी के घेर में एक के बाद एक कई सांप निकलने से परिवार में दहशत फैल गई। स्वजन ने किसी तरह सांप मारकर उन्हें दबा दिया।लेकिन देर रात तक भी सांपों के निकलने का सिलसिला जारी रहा।

महफूज ने बताया कि वह अपने घेर में गया तो उसने एक सांप देखा। सांप लगभग एक से डेढ़ फीट का था। देखते ही देखते सांप निकलने शुरू हो गए। बताया कि रात नौ बजे तक लगभग 52 सांप निकल चुके थे।

जिन्हें वह मारकर गड्ढे में दबा चुके थे। सांप कहां से आए इसको लेकर उन्हें जानकारी नहीं है।बताया कि उन्होंने इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी है। सांप निकलने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पर्यावरणम संस्था के अध्यक्ष और सर्प विशेषज्ञ आदित्य तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पानी वाला सांप प्रतीत हो रहा है।

यह जहरीला नहीं होता है। एक स्वस्थ्य मादा 40 से 50 अंडे दे सकती है। इनका रेस्क्यू किया जाना चाहिए।जिसके लिए सुरक्षित दूरी से इन पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button