Weather

मानसून 2025 की ताबड़तोड़ एंट्री: 35 साल में पहली बार इतनी जल्दी पहुंचा महाराष्ट्र

नई दिल्ली:

भारत में मॉनसून 2025 ने इस साल अपनी आमद से पहले ही सभी को चौंका दिया है। जहां सामान्यतः केरल में मॉनसून की शुरुआत 1 जून को होती है, इस बार यह 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही पहुंच गया। यही नहीं, महाराष्ट्र में 35 साल बाद पहली बार इतनी जल्दी मॉनसून ने दस्तक दी है। अब तक मॉनसून केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

देशभर में बारिश की गतिविधि बढ़ने लगी है और IMD ने कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी बिजली कड़कने और तेज बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 26 से 31 मई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में अच्छी बारिश की उम्मीद है। वहीं, पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है।

IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर तटीय और समुद्री इलाकों में रह रहे लोगों से कहा गया है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बिजली की चमक और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर मोबाइल फोन का उपयोग न करें। भारी बारिश के बीच सुरक्षित रहना ही समझदारी है, क्योंकि सावधानी ही सुरक्षा की कुंजी है।

by : Gopal Sharma

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button