अंतरराष्ट्रीयजानकारी
अंतरिक्ष विज्ञानी वी. नारायणन बनेंगे इसरो के नए प्रमुख

वरिष्ठ अंतरिक्ष विज्ञानी और क्रायोजनिक इंजन के विशेषज्ञ वी नारायणन इसरो के नए प्रमुख होंगे। नारायणन इसरो के मौजूदा प्रमुख एस सोमनाथ का स्थान लेंगे। सोमनाथ 14 जनवरी को दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे।सोमनाथ ने 14 जनवरी 2022 को इसरो अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव का पदभार संभाला था।
नारायणन अभी तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में स्थित इसरो के एलपीएससी के निदेशक हैं। नारायणन की इस पद पर नियुक्ति 14 जनवरी से दो साल या अगले आदेश तक रहेगी। नारायणन की विशेषज्ञता रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रोपल्शन में है। वे जीएसएलवी एमके-3 वाहन के सी25 क्रायोजेनिक प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक थे।