गोंडा

21 मई से गोंडा में लगेगा आरएसएस का प्रांत शिक्षा वर्ग

*वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन सम्पन्न, कार्यक्रम की सफलता के लिए हुआ सुंदर कांड का पाठ*
*जीवन में संघ के संस्कारों को गहराई तक उतारने का माध्यम है संघ शिक्षा वर्ग-क्षेत्र प्रचारक अनिल जी*

*गोंडा*
आगामी 21 मई से छह जून 2025 तक जिले में लगने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत शिक्षा वर्ग की तैयारी के क्रम में रविवार को कार्यक्रम स्थल अयोध्या मार्ग स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में सुन्दर कांड पाठ, हवन एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, जिले के कई जन प्रतिनिधि व संघ से जुड़े कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गोंडा विभाग प्रचारक प्रवीण जी ने बताया कि कार्यक्रम वेदाचार्य अनिल कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में तुलसीपुर से आए वेदपाठी बटुकों हर्षित पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, प्रतीक शुक्ल, सचिन पाण्डेय, शिव शंकर पाण्डेय, अंकुर मिश्रा, सूरज त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, करुणेश त्रिपाठी व धर्मेश शुक्ल के स्वस्तिवाचन व वेद पाठ से शुरू हुआ। भूमि पूजन विभाग संघ चालक सोम अग्रवाल ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर संघ शिक्षा वर्ग हेतु स्थान को पवित्र किया गया। बाद में कौशलाधीश उपाध्याय की टीम ने सुंदर कांड का पाठ करके आगामी कार्यक्रम की सफलता के लिए बजरंग बली की स्तुति की।
अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने वाले क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए संघ कार्य की महत्ता और संत शिक्षा वर्ग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संघ कार्य की जड़ों को मजबूत करते हैं और स्वयंसेवकों में सेवा एवं संस्कार की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि राष्ट्र को जाग्रत करने का एक विराट अभियान है। उन्होंने भूमि पूजन को नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक बताया।
प्रांत प्रचारक कौशल किशोर जी ने इस मौके पर स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर को केवल कार्यक्रम के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपने जीवन का तप और साधना बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोंडा जिले का यह प्रयास संघ कार्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को गति देगा। उन्होंने कहा कि संघ शिक्षा वर्ग, जीवन में संघ के संस्कारों को गहराई तक उतारने का माध्यम है, जहां सेवा, समर्पण और अनुशासन को आचरण में उतारने का अवसर मिलता है। अंत में उन्होंने सभी को संघ कार्य में नित्य आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला प्रचारक अनिल जी, नगर प्रचारक सागर जी, पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक गण प्रेम नारायण पाण्डेय, विनय द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, राम प्रताप वर्मा, राम प्रकाश गुप्त, ओम प्रकाश पाण्डेय, श्रीमान सिंह, पंकज अग्रवाल, अश्विनी शुक्ल, रणविजय सिंह, धर्मेंद्र पाण्डेय, प्रो. आरके पाण्डेय, डा. एपी सिंह, प्रो. आेंकार पाठक, चंद्रमौलि मिश्रा, डा. ऋषि कुमार सिंह, अमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी, अकबाल बहादुर तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, अजिताभ दुबे, धीरज दूबे, भूपेंद्र आर्य, भवानी भीख शुक्ला, प्रो. एसबी सिंह, आशीष मिश्रा, वेद प्रकाश दूबे, नीरज मौर्या, अजय सिंह, विद्याभूषण द्विवेदी, राजेश तिवारी, दीपक अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा, अशोक सिंह, बसंत शुक्ला, अनुपम मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, हरी सिंह बादल, राजेश तिवारी, समेत जिले भर से आए सैकड़ों स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने प्रांत शिक्षा वर्ग में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात की अगुवाई में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button