क्राइम

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3प्रदर्शनकारीयों को ले कर जा रहें थे, सोलन में रोका!

*हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे, सोलन में रोका*
हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है. दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन युवा कांग्रेस वर्करों को शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लिया है. हालांकि, अब सोलन पुलिस ने सभी को रोक लिया है. बताय़ा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया है. उधऱ, शिमला के एसपी गौरव सिंह पूरे मामले कोर्ट में पहुंचे हैं.
जानकारी के अनसार, इस मामले में अब हिमाचल और दिल्ली पुलिस आमने सामने हो गए है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस के तीनों कार्यकर्ताओं को शिमला में जिला अदालत में लाया गया, और एसीजेएम कोर्ट नंबर में 2 में पेश किया गया, दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी अदालत में मौजूद हैं. इससे पहले, सोलन पुलिस ने धर्मपुर के पास सभी को रोक लिया था. गौर रहे कि एआई समिट में प्रदर्शन करने वालों में तीन यूथ कांग्रेस के वर्कर हालांकि, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नहीं है. लेकिन इन्होंने प्रदर्शन किया था और फिर शिमला के रोहड़ू में छिप गए थे और होटल में रुके थे.

सोलन पुलिस ने हाईवे पर लगाया था नाका
जब सोलन पुलिस को मामले की सूचना मिली तो धर्मपुर में सोलन पुलिस ने चंडीगढ़ कालका शिमला हाईवे पर बैरिकैडिंग कर दी और फिर दिल्ली पुलिस के जवानों को डिटेन कर लिया. फिलहाल, शिमला कोर्ट में तीन वर्करों को पेश किया गया है. यहां पर शिमला के एसपी गौरव सिंह भी पहुंचे हैं.

हिमाचल सदन में भी रुके थे
गौरतलब है कि दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस  के वर्करों ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था. इसमें एक आरोपी जितेंद्र सिंह दिल्ली में हिमाचल सदन में रुका हुआ था. इस पर दिल्ली पुलिस की टीम ने भी हिमाचल सदन में आधी रात को रेड मारी थी, जिस पर हंगामा हो गया था. मंगलवार को दिल्ली से शिमला लौटने पर सीएम सुक्खू ने भी इस मामले पर बयान दिया था.

सोलन के धर्मपुर में पुलिस ने लगाया नाका.
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा था कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध है. दिल्ली में कमिश्नर को सूचना दी जानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से बुकिंग की गई थी. आमतौर पर कमरे बुक होते हैं और उसका भुगतान भी होता है, इसमें कोई नई बात नहीं है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया. उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी को गलत बताया और कहा कि समझाकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जो उचित नहीं है. सीएम ने कहा था कि कमरे सीएम दफ्तर से ही बुक होते हैं

दिल्ली में हिमाचल सदन में एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के वर्करों के ठहरने पर हिमाचल भाजपा ने सवाल उठाए थे. पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सदन को षड़यंत्र का केंद्र ना बनाया जाए. यहां पर ठहरने वाले लोगों की आईडी नहीं छुपाई जानी चाहिए. जयराम ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और प्रियंका भी इस योजना में शामिल थे.  यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता हार की वजह से तनाव में हैं और ये लोग देश के खिलाफ षड़यंत्र कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button