श्रीसंत के घर पसरा मातम, पिता के निधन से शोक में डूबा पूरा परिवार!

श्रीसंत के घर पसरा मातम, पिता के निधन से शोक में डूबा पूरा परिवार
श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का निधन हो गया है. उन्होंने बीते कल एक निजी अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में अपने जीवन का आखिरी सांस लिया.
पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. वह 89 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नायर का यहां लिसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था और शुक्रवार रात पौने 10 बजे उनका निधन हो गया. उन्होंने कहा कि नायर का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और विदेश से उनके परिजनों के यहां पहुंचने के बाद रविवार को कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा.
पार्थिव शरीर को रविवार पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक कोठामंगलम स्थित नायर के आवास पर रखा जाएगा ताकि लोग अंतिम दर्शन कर सकें और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा.



