POLITICS

मायावती ने बताया क्यों लिया था भाई का सहारा!

मायावती ने बताया क्यों लिया था भाई का सहारा

मायावती ने कहा कि जिस प्रकार से ’परिवारवाद’ आदि के विरुद्ध कायम रहे, उनकी शिष्या होने के नाते मैं भी उसी प्रकार से पूरी तरह डटी हूँ , और जैसाकि मैंने काफी कुछ इस पर अमल करके भी दिखाया है.

बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब बहुजन समाज पार्टी में भतीजों को कोई पद नहीं मिलने वाला है. उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य में उनकी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, वो भी उनकी कार्य क्षमता पर निर्भर करेगा.

परिवारवाद के आरोपों पर भी बसपा प्रमुख ने जवाब दिया है. उनका कहना है कि मेरे अविवाहित होने के नाते मुझे मजबूरी में, अपने सभी सगे भाई-बहनों में से किसी एक को और अन्ततः सबसे छोटे भाई श्री आनन्द कुमार को अपने साथ रखने की भी ज़रूरत पड़ी है जो यह मेरी देखभाल करने के साथ-साथ मेरी पूरी निगरानी में पार्टी की अहम ज़िम्मेदारियों को भी काफी लम्बे समय से निभा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ अब उनके परिवार के लोग भी उठायें तो यह पार्टी व मूवमेन्ट के हित में सही नहीं होगा.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button