अंतरराष्ट्रीय

वॉशिंगटन डी.सी. में Donald Trump ने घोषित की इमरजेंसी

वॉशिंगटन डी.सी. में Donald Trump ने घोषित की इमरजेंसी

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में सीवर लाइन टूटने से पैदा हुए गंभीर हालात के बीच राष्ट्रपति Donald Trump ने आपातकाल लागू करने को मंजूरी दे दी है। सीवर से लगातार गंदा पानी Potomac River में जा रहा है, जिससे पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

समाचार एजेंसी Xinhua News Agency की रिपोर्ट के मुताबिक, Federal Emergency Management Agency (फेमा) ने बताया कि 19 जनवरी से बनी आपात स्थिति से निपटने के लिए कोलंबिया जिले को संघीय आपदा सहायता दी जाएगी। इस सहायता का मकसद राहत और बचाव कार्यों को तेज करना है।

फेमा के अनुसार, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद एजेंसी को राहत अभियानों का समन्वय करने का अधिकार मिल गया है। इसका उद्देश्य लोगों की परेशानी कम करना, जान-माल की सुरक्षा करना और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को रोकना है। यह सहायता कोलंबिया जिले के साथ-साथ Maryland और Virginia के उन इलाकों तक भी पहुंचेगी, जो डी.सी. प्रशासन के दायरे में आते हैं।

राष्ट्रपति के आदेश के तहत फेमा जरूरत पड़ने पर स्टाफ, उपकरण और अन्य संसाधन तैनात कर सकेगा। पब्लिक असिस्टेंस प्रोग्राम के अंतर्गत आपातकालीन खर्च का 75 प्रतिशत हिस्सा संघीय सरकार वहन करेगी।

इस बीच, वॉशिंगटन डी.सी. की मेयर Muriel Bowser ने दोहराया है कि सीवेज रिसाव के बावजूद पीने के पानी की आपूर्ति सुरक्षित है। अधिकारियों के अनुसार, 19 जनवरी को डीसी वाटर द्वारा संचालित पोटोमैक इंटरसेप्टर नामक बड़ी सीवर पाइपलाइन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे करीब 200 मिलियन गैलन से अधिक गंदा पानी नदी में बह गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए 18 फरवरी को इसे स्थानीय सार्वजनिक आपातकाल घोषित किया गया था, ताकि केंद्र सरकार से मदद मिल सके।l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button