उत्तराखंडपीलीभीतबरेली

Rudraprayag News: ग्राम पठाली में भालू ने किया हमला तो दरांती लेकर भिड़ गई महिला, ऐसे बचाई खुद की जान!

Rudraprayag News: ग्राम पठाली में भालू ने किया हमला तो दरांती लेकर भिड़ गई महिला, ऐसे बचाई खुद की जान.

तहसील मुख्यालय ऊखीमठ से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पठाली के प्रधान की पत्नी रामेश्वरी देवी (55) पर भालू ने दिन दहाड़े हमला कर घायल कर दिया। जब भालू ने हमला किया तो महिला ने हिम्मत नहीं हारी और भालू से भिड़ गई। इस दौरान महिला को हल्की चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान पठाली मनबर सिंह नेगी की पत्नी रामेश्वरी देवी अपने आवासीय मकान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एरेठी सुबदा नामक तोक में सुबह साढ़े दस बजे घास लेने गई थी। जहां पर भालू ने उनपर हमला कर दिया। भालू से भिड़ते हुए महिला ने दरांती से प्रहार कर अपना बचाव किया। जिसके बाद वह खेत से नीचे की ओर लुढ़क गई और शोर मचाकर भागते हुए अपने पति को सूचित कर दिया। शोर सुनने के बाद घर से उनका पति भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा, तब तक महिला आधे रास्ते तक पहुंच चुकी थी। घटना के बाद भालू वहां से भाग गया। हमले में उनके दांए हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button