उत्तराखंड

रुड़की हत्याकांड: 20 हजार के लालच में मिस्टर उत्तराखंड ने की दोस्त की हत्या, गिरफ्तारी के बाद हुए बड़े खुलासे.

रुड़की हत्याकांड: 20 हजार के लालच में मिस्टर उत्तराखंड ने की दोस्त की हत्या, गिरफ्तारी के बाद हुए बड़े खुलासे.

रुड़की। छह दिन पूर्व मंगलौर नहर पटरी पर हुई मंगलौर के घोसीपुरा के ग्रामीण प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बीस हजार रुपये के लालच में आरोपित ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित 2019 में मिस्टर उत्तराखंड का खिताब भी अपने नाम कर चुका हैं, लेकिन नशे ने उसको बर्बाद कर दिया।

सिविल लाइंस कोतवाली में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 17 फरवरी को कांवड़ पटरी पर एक ग्रामीण का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त प्रदीप निवासी घोसीपुरा के रूप में हुई। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। साथ ही सिर पर चोट के निशान भी थे।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपित की पहचान कर ली, जोकि घटना के दिन मृतक की बाइक पर बैठा हुआ था। पुलिस ने उसको देवबन्द तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम विनायक त्यागी निवासी ग्राम बरला,थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर उप्र बताया। आरोपित ने बताया कि वह वर्तमान में ज्वालापुर में रह रहा है।

17 फरवरी की रात को वह घर जाने के लिए निकला था। रुड़की शराब की दुकान के बाहर वह बस का इंतजार कर रहा था। तभी यहां पर प्रदीप भी आ गया। यह भी शराब लेने आया था, लेकिन शराब की दुकान बंद थी। जिस पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों मोटरसाइकिल से रामपुर चुंगी पर शराब की दुकान पर शराब लेने पहुंचे।

इसके बाद कांवड़ पटरी से होते हुए दोनों पीर के पास बाग में बैठकर शराब पीने लगे। इसी बीच बातचीत में विनायक को इस बात की जानकारी मिल गई कि प्रदीप के पास 20 हजार रुपये है। जिस पर उसने प्रदीप का गला दबा दिया। इसके बाद पत्थर से उसका सिर पर वार कर हत्या कर दी और रुपये लेकर मौके से भाग निकला।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button