
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है. वे मुंबई में बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में गेस्ट के रूप में शामिल हैं. सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शो के बाद वे पुलिस को औपचारिक शिकायत देंगे. सोशल मीडिया पर पवन सिंह की एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरे मैसेज मिले हैं. यह धमकी कल रात भेजी गई, जिसमें सीधे कहा गया कि जो काम आप कर रहे हैं, उसे बंद कर दें और सलमान खान के साथ काम न करें. फिलहाल पवन सिंह मुंबई में मौजूद हैं और बिग बॉस के फाइनल में गेस्ट के रूप में शामिल होने वाले हैं.



