अंतरराष्ट्रीय

यह हैँ,अफ्रीका के सबसे अमीर सुल्तान, भर-भरकर निकालेंगे जमीन से सोना, दुनिया का बदलने वाला है पूरा खेल

ये हैं अफ्रीका के सबसे अमीर सुल्तान, भर-भरकर निकालेंगे जमीन से सोना, दुनिया का बदलने वाला है पूरा खेल

Morocco King Mohammed VI Lifestyle: अफ्रीका के सबसे अमीर सुल्तान किंग मोहम्मद VI अब दुनिया के गोल्ड मार्केट की तस्वीर बदलने जा रहे हैं. जानिए कैसे 95 हजार करोड़ की कुल संपत्ति, 7-स्टार प्राइवेट जेट और अपनी दूरदर्शी नीतियों के दम पर यह सुल्तान पूरी दुनिया में तहलका मचा रहा है.

अफ्रीका के सबसे अमीर सुल्तान ने एक ऐसा दांव चला है, जिसने दुनिया भर के दिग्गज निवेशकों के कान खड़े कर दिए हैं. हम बात कर रहे हैं मोरक्को के किंग मोहम्मद षष्ठम (King Mohammed VI) की. वो सुल्तान जिन्होंने अफ्रीका की सोने की खदानों से भर-भरकर सोना निकालने का मेगा प्लान बना लिया है. उनका ये कदम आने वाले वक्त में दुनिया भर के गोल्ड मार्केट का नक्शा बदलने वाला है. साल 1999 में किंग मोहम्मद ने मोरक्को की गद्दी संभाली. किंग मोहम्मद दुनिया के सबसे अमीर हुक्मरानों में गिने जाते हैं और उनकी कुल दौलत करीब 10 अरब डॉलर (95 हजार करोड़ रुपए) आंकी गई है. इनकी ताकत की रीढ़ है उनका पारिवारिक होल्डिंग ग्रुप ‘अल मदा’ (Al Mada). यह कंपनी बैंकिंग, टेलीकॉम, एनर्जी और माइनिंग के सेक्टर में राज करती है. अफ्रीका के बड़े बैंकों में शुमार ‘अत्तिजारीवफा बैंक’ और माइनिंग दिग्गज ‘मनाजेम’ (Managem) में इनकी बड़ी हिस्सेदारी है.

सुल्तान का महा-प्लान, भर-भरकर निकालेंगे सोना
किंग की कंपनी ‘मनाजेम ग्रुप’ ने एक बहुत बड़ा दांव खेला है. कंपनी अफ्रीका के सात से आठ देशों में सोने का उत्पादन 134% तक बढ़ाने के लिए करीब 750 मिलियन डॉलर (लगभग ₹7,133 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम निवेश कर रही है. साल 2025 के 2,13,000 औंस के उत्पादन को साल 2030 तक बढ़ाकर सीधे 5 लाख औंस सालाना पर ले जाना है. दरअसल, ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में लगी आग ने माइनिंग को बेहद मुनाफे का सौदा बना दिया है. 2025 में मनाजेम के गोल्ड प्रोडक्शन में 26% का इजाफा हुआ और सोने की कीमतों में 44% की उछाल के चलते कंपनी की कुल कमाई का आधा हिस्सा सिर्फ सोने से आया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button