क्राइम

मोबाइल झपट्टामार गैंग के 03 सदस्य दबोचे, मोबाइल स्नैचिंग की 05 घटनाओं का पर्दाफाश

रुड़की हरिद्वार

घटना में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी व लूटे गए 05 मोबाइल बरामद

नशे के आदी हैं आरोपी, लूट चोरी मामले में पूर्व में भी जा चुके जेल

पुलिस टीम ने तीन झपट्टा मार गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पूर्व में हुई पांच घटनाओं का खुलासा किया है।
पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रुड़की क्षेत्रांतर्गत एक के बाद एक मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं पर कड़ा रुख़ अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर रुड़की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए घटना स्थलों व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पूर्व में चोरी लूट मामले में जेल जा चुके आरोपियों से पूछताछ कर गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों जुनैद पुत्र इसरार, अनस पुत्र सगीर व दानिश पुत्र इरफान को घटना में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी व कोतवाली रुड़की पर दर्ज मुकदमे से संबंधित 03 मोबाइल व कोतवाली गंगनहर पर दर्ज मुकदमे से संबंधित 02 मोबाइल व पर्स, चाबियां बरामद की गई। आरोपी नशे के आदी है नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी पूर्व में भी लूट व चोरी प्रकरण में जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपित जुनैद पुत्र इसरार निवासी ग्राम मेहवड़, अनस पुत्र सगीर निवासी मेहवड़ व
दानिश पुत्र इरफान निवासी मेहवड़ का चालान कर दिया गया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button