बिहार

मुजफ्फरपुर में तीन मासूम बच्चे रोते रहे और पति अपनी पत्नी को पीटता रहा.

नशा करने का विरोध करने पर पति ने पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी, इस दौरान बच्चे रोते रहे और पड़ोसी पिटाई का वीडियो बनाता रहा, अब घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है.

यह दर्दनाक घटना मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहा गांव की है. मृतका की पहचान मेहरून्निसा के रूप में की गई है जबकि आरोपी का नाम कलीमुल्लाह है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतका मेहरुन्निसा की कलीमुल्लाह के साथ दूसरी शादी थी. मेहरुन्निसा की पहली शादी कलीमुल्लाह के बड़े भाई से 2012 में हुई थी. 2015 में उनकी मौत हो गई जिसके बाद कलीमुल्लाह ने मेहरुन्निसा के साथ शादी की थी.कलीमुल्लाह द्वारा मेहरुन्निसा का पीट पीट कर हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो मैं स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि महिला जमीन पर पड़ी हुई है और उसका पति लगातार लाठी बरसा रहा है वहीं बगल में दोनों के छोटे-छोटे तीन बच्चे लगातार रो रहे हैं. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है. आरोपी पति की तलाश पुलिस कर रही है.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button