दिल्ली

बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात!

बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

 

अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक रेक एवं उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित होगी, जो आम यात्रियों के लिए किफायती एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी. यह सेवा लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी, सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी.

नई दिल्ली:
Patna to Ahmedabad Amrit Bharat Express: भारतीय रेल ने यात्रियों को बेहतर, किफायती एवं सुविधाजनक सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अहमदाबाद–पटना के बीच चल रही विशेष ट्रेन को नियमित कर 21905/21906 अहमदाबाद–पटना अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन अहमदाबाद से चलने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जो गुजरात और बिहार के बीच रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी.

इस ट्रेन का नियमितीकरण यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए किया गया है. यह निर्णय विभिन्न जोनों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुगम, सुव्यवस्थित एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button