गोंडा

माँ पटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोण्डा में भारतीय वायुसेना द्वारा प्रेरक व्याख्यान (Motivational Lecture) का आयोजन

*गोंडा*

मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज गोंडा में भारतीय वायु सेना द्वारा प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में उपलब्ध करियर अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में विंग कमांडर मनिष वर्मा, जो वर्ष 2004 में भारतीय वायुसेना की एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग शाखा में कमीशन प्राप्त कर चुके हैं, उपस्थित रहे। वर्तमान में वे 4 एयर फोर्स चयन बोर्ड (SSB) में ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर (GTO) के रूप में सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने छात्रों को भारतीय वायुसेना में करियर की संभावनाओं, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं वायुसेना के गौरवपूर्ण जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

IPEV इंडक्शन पब्लिसिटी एक्जीबिशन व्हीकल का प्रदर्शन

भारतीय वायुसेना ‘DISHA’ एयर मुख्यालय के अंतर्गत देशभर में इंडक्शन पब्लिसिटी कार्यक्रम आयोजित करती है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2021 में इंडक्शन पब्लिसिटी एक्जीबिशन व्हीकल (IPEV) विकसित किया गया है। इस वाहन में फ्लाइट सिम्युलेटर, VR सेट, विमान मॉडल, फ्लाइंग क्लोदिंग, युवाओं को आकर्षित करने वाले अन्य तकनीकी उपकरण प्रदर्शित किए जाते हैं, जो छात्रों को वायुसेना के कार्य और तकनीक को प्रत्यक्ष रूप से समझने में सक्षम बनाते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट जनों की उपस्थिति कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. भारतेंदु नाथ मिश्र, डीन एकेडेमिक ई. मारुत नंदन त्रिपाठी, कुलसचिव नवनीत गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही संकाय सदस्यों में डॉ सत्य प्रकाश, डॉ. रमेश कुमार वर्मा, डॉ. अपर्णा वर्मा, ई. गौरव उपाध्याय, ई. अजय कुमार, डॉ. अखिलेश कुमार यादव, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. पुंडरिक वर्मा, ई. शिवानी, ई. शिवम सिंह चौहान, श्री नवीन सिंह, डॉ. कुंवर संदीप, ई. विपिन आदि उपस्थित रहे।

ड्राइव का उद्देश्य

इस इंडक्शन ड्राइव का लक्ष्य महानगरों के साथदृसाथ टियरदृ 2 एवं टियरदृ३ शहरों, अर्धदृशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी वायुसेना में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी पहुँचाना है।

अब तक प्क्ट देश के विभिन्न हिस्सोंकृपूर्व, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारतकृमें 21 सफल ड्राइव आयोजित कर चुका है। वर्तमान ड्राइव उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों को कवर करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

छात्रों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

संस्थान के बी.टेक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने IAF में करियर के प्रति गहरी रुचि दिखाई और फ्लाइट सिम्युलेटर तथा VR सेट का अनुभव लिया।

निष्कर्ष

यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसके माध्यम से योग्य और इच्छुक छात्रों को वायुसेना जैसे गौरवशाली संगठन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वायुसेना का आकर्षक एवं चुनौतीपूर्ण जीवन छात्रों के बीच विशेष प्रेरणा का स्रोत बना।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button