POLITICS

AAP की चोट पर लगा मरहम! गहलोत के जाने के बाद इस भाजपा विधायक ने ज्वाइन की पार्टी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP Arvind Kejriwal) ने भाजपा से किराड़ी से विधायक रहे अनिल झा को आप ज्वाइन कराई। झा को मिल सकती है किराड़ी से टिकट। इस समय आप के इस सीट से विधायक त्रतुराज झा हैं।

अनिल झा 2008 से 2013 इस सीट से भाजप से विधायक रहे हैं। झा 32 सालों तक भाजपा में रहे हैं।इस सीट पर पूर्वांचल के बड़े नेता माने जाते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्वांचल के बड़े नेताओं में अनिल झा का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में पूर्वांचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, हमने वहां पर बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले इन कॉलोनियों में लोगों के बच्चों के रिश्ते नहीं आते थे, आज वहां एक लाख गज का रेट है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button