गोंडाजानकारी

कटरा विधानसभा के पूर्व विधायक के पिता का निधन,श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

प्रेम नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा

गोंडा जनपद के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के पिता का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

कटरा बाजार विधानसभा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के 97 वर्षीय पिता भवानी प्रसाद दूबे का शनिवार सुबह निधन हो गया। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और श्रद्धांजलि देने वालों का उनके गांव परसा महेशी में कतार लगी रही। वह पांच साल तक सहकारी गन्ना समिति मैजापुर के चेयरमैन रह चुके थे। शनिवार की दोपहर में उनका अन्तिम संस्कार उनके गांव पर किया गया,जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के बड़े बेटे अखिलेश दूबे, दूसरे बेटे विजय दूबे, तीसरे बेटे मुकेश दूबे समेत पूरा परिवार शोकाकुल है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button