
बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल ने मशहूर पॉडकास्ट होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया के शो में खुलासा किया कि उनका क्रिकेटर शुभमन गिल से कोई करीबी रिश्ता जरूर है, लेकिन वे भाई-बहन नहीं हैं। शहनाज़ ने हँसते हुए कहा, “वो मेरा भाई होगा शायद! वो अमृतसर साइड के हैं और मैं दूसरी तरफ से। जब वे ट्रेंड करते हैं, तो मेरा भी नाम ट्रेंड हो जाता है।” इस मजेदार जवाब ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच “गिल कनेक्शन” को लेकर खूब चर्चाएं और मीम्स चलाए गए। शहनाज़ ने शुभमन की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें विराट कोहली की वजह से क्रिकेट देखने का शौक लगा।



