क्राइमक्राइमबिहार

साईरन बजाते पहुंची पुलिस और चलने लगी गोलियां, दिनदहाड़े टली बड़ी लूट की घटना…

साईरन बजाते पहुंची पुलिस और चलने लगी गोलियां, दिनदहाड़े टली बड़ी लूट की घटना…

रोहतास: बिहार के रोहतास से बड़ी खबर है जहां पुलिस की तत्परता से एक बड़ी लूटपाट की घटना टल गई। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच गोलियां भी चली लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। हालांकि स्थानीय लोग पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं जबकि पुलिस ने मौके से गैस कटर के साथ ही कारतूस समेत अन्य कई चीजें बरामद की है। फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

घटना रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार की है जहां कुछ बदमाश एक स्कार्पियो कार में सवार हो कर स्टेट बैंक का एटीएम लूटने पहुंचे थे। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को लग गई और काराकाट थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही अपराधी गाड़ी में सवार हो कर भागने लगे और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायरिंग की लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया जबकि पुलिस ने मौके से एटीएम मशीन उखाड़ने वाला मशीन समेत गैस कटर, एक खोखा और अन्य कई चीजें बरामद की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के कई अन्य वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button