अन्य

रुड़की के बाजूहेड़ी के पास रेलिंग तोड़ते हुए पुल के ऊपर पलटा डंपर-बड़ा हादसा टला….

पिरान कलियर। कलियर के बाजू हेड़ी में खनन सामग्री से भरा डंपर अनियंत्रित होकर नहर के पुल के ऊपर पलट गया। गनीमत यह रही कि ट्रक नहर में नहीं गिरा। वहीं चालक को लोगों ने सुरक्षित डंपर से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक मिट्टी से भरा डंपर जो कि निर्माणाधीन हाईवे की ओर जा रहा था वह मेहवड़ गंगनहर पुल के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण पुल की रेलिंग भी टूट गई। गनीमत यह रही कि डंपर पुल पर ही रुक गया और नहर में नहीं गिरा। वहीं हादसे के बाद चालक सारिक निवासी कांधला उत्तरप्रदेश को लोगों ने सुरक्षित डंपर से बाहर निकाल लिया। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button