NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले का गृह मंत्री ने लिया संज्ञान, DGP ने उठाया बड़ा कदम..

बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बीते दिनों एक निजी हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध मौत का संज्ञान बिहार के गृह मंत्री ने ली है। गृह मंत्री के निर्देश पर अब डीजीपी ने मामले की जांच के लिए एक SIT गठित कर दी है। मामले की जांच के लिए गठित SIT की मॉनिटरिंग पटना के आईजी जितेंद्र राणा करेंगे जबकि SIT का नेतृत्व पटना सिटी एसपी पूर्वी करेंगे।
IG करेंगे मॉनिटरिंग
इस संबंध में बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने एक आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया कि राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना में दर्ज कांड की जांच के लिए उच्च स्तरीय SIT गठित की गई है। इसकी मॉनिटरिंग पटना के IG जितेंद्र राणा करेंगे वहीं पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार के नेतृत्व में एक महिला और एक पुरुष डीएसपी, एक महिला और एक महिला इंस्पेक्टर मामले की जांच करेंगे। इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार SIT में अन्य SI और ASI या सिपाही को भी रखा जा सकता है।
गृह मंत्री ने लिया संज्ञान
डीजीपी के द्वारा आदेश जारी किये जाने के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि SIT गठित कर दी गई।



