उत्तराखंड

Haridwar: फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा!

Haridwar: फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा.

हरिद्वार ज्वालापुर क्षेत्र में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से बांग्लादेश के असली दस्तावेजों के साथ-साथ कई फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। इस मामले में दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करने वाले एक दिव्यांग युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम सत्यापन अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामानंद कॉलेज के पास वैष्णवी एन्क्लेव में एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान छिपाकर रहने की बात स्वीकार कर ली।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिला का असली नाम सहेला बेगम है और वह बांग्लादेश के कुमीला की निवासी है। वर्ष 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान श्यामदास नामक युवक से हुई थी। उसी के कहने पर वह भारत आई और वीजा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से पहले दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button