उत्‍तर प्रदेश

Meerut: कक्षा 7 के छात्र ने दादा की बंदूक से गोली चला दी गोली लगने से डीफार्मा के छात्र की मौत

परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी में आईपीएल मैच के दौरान 13 वर्षीय सातवीं के छात्र ने दादा की लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। साथ में मैच देख रहे डीफार्मा के छात्र मोहम्मद कैफ (18) की कनपटी पर गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी किशोर अपने घर के बाहर बेहोश पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और किशोर को थाने ले आई। पुलिस पूछताछ कर जांच कर रही है।

खजूरी गांव निवासी मोहम्मद कैफ पड़ोसियों के घर टीवी पर आईपीएल मैच देखने गया था। पड़ोसी मेरठ में रिश्तेदारी हो रही शादी में शामिल होने गए थे। घर में सिर्फ किशोर ही था। दोनों क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान किशोर अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक उठा लाया।

किशोर ने मोहम्मद कैफ की तरफ निशाना साधा और बंदूक का ट्रिगर दबा दिया। बंदूक से निकली गोली मोहम्मद कैफ की कनपटी पर जा लगी। आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर आए तो आरोपी किशोर अपने घर के बाहर बेहोश पड़ा था।

घर के अंदर कमरे में मोहम्मद कैफ का गोली लगा शव पड़ा था। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button