उत्तर प्रदेश
Meerut: ईदगाह के पास मिला चिनाई मिस्त्री का शव 3 दिनों से था लापता

दौराला के समौली गांव स्थित ईदगाह के पास मंगलवार सुबह सतीश (48) का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सुबह किसान खेतों पर कार्य करने जा रहे थे। किसानों ने ईदगाह के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर मृतक के भाई अरविंद, अमरीश, विनोद और बेटा काले मौके पर पहुंचे और सतीश के रूप में मृतक की पहचान की।
मृतक की पत्नी सीमा, बेटी अंजली, खुशी, बेटा काले, वंश मुजफ्फरनगर के जानसठ में रहते हैं। मृतक चिनाई मिस्त्री का काम करता था और समौली गांव में रहता था। बताया कि वह शराब पीने का आदी था। मृतक सोमवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा था। सतीश का शव मिलने पर परिजनों में मातम पसर गया।