उत्‍तर प्रदेश

Lucknow: निजी अस्पताल की डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ी कैंची

राजधानी लखनऊ में युवक ने निजी अस्पताल की डॉक्टर पर ऑपरेशन के दौरान उनकी पत्नी के पेट में कैंची छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गाजीपुर थाने में तहरीर दी है। केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।

मामला इंदिरानगर सेक्टर-सी का है। यहां के रहने वाले अरविंद कुमार पांडेय सहकारी समितियां व पंचायत लेखा परीक्षा के उप निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 2008 में उनकी पत्नी संध्या गर्भवती थीं। पत्नी को इंदिरानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था।

अरविंद ने बताया कि ऑपरेशन के कुछ दिन के बाद ही पत्नी को समस्याएं होने लगीं। बीती 23 मार्च को पत्नी का एक्स-रे कराया। पेट में कैंची होने की बात पता चली। केजीएमयू में डॉक्टरों ने संध्या का ऑपरेशन कर पेट से कैंची निकाल दी। अब उनकी हालत सही है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button