उत्‍तर प्रदेश

बागपत में भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल; ट्रक में ईंट भरते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गौना गांव में महादेव ब्रिक फील्ड भट्ठे पर मिनी ट्रक में ईंट भरते वक्त अचानक भट्टे की एक ग्रिड दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में मुनीम दिनेश यादव (50) और राजेंद्र (62) की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूर दर्शन ने घटना का भयावह बयां करते हुए कहा कि वह ट्रक पर चढ़ा था और चंद सेकंड में ही मौत की दीवार गिर गई, जिससे भागने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। मृतकों का दाह संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं यह पता लगाया जा रहा है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button