26/11 की बरसी पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला—“राष्ट्रीय सुरक्षा की जगह वोट बैंक की राजनीति चुनी, पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप”

26/11 की बरसी पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला—“राष्ट्रीय सुरक्षा की जगह वोट बैंक की राजनीति चुनी, पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का आरोप”
26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों की 18वीं बरसी पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा की जगह “वोट बैंक की राजनीति” को प्राथमिकता दी और पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश की।
भंडारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “गांधी-वाड्रा परिवार की वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने देश की सुरक्षा के बजाय वोट बैंक को चुना।”
भाजपा नेता ने राहुल गांधी और कांग्रेस से तीन सवाल पूछे—आतंकी हमले से पहले मिली चेतावनियों पर समय रहते निर्णायक कार्रवाई क्यों नहीं हुई, 26/11 के बाद भारत ने पाकिस्तान पर सीधी कार्रवाई क्यों नहीं की, और हमले के लिए जिम्मेदार लोगों से जवाब क्यों नहीं लिया गया।



