बिहार

BJP भंग कर रही है राजनीतिक शुचिता, राबड़ी आवास खाली करने के नोटिस पर RJD ने…

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अपना मौजूदा सरकारी आवास खाली करना पड़ेगा। इस संबंध में भवन निर्माण विभाग ने उन्हें नोटिस जारी किया है जिसे लेकर अब राजद ने भाजपा पर हमला किया है। इस संबंध में दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमें कोई बहुत आश्चर्य नहीं होती है भाजपा की किसी भी कार्यशैली पर लेकिन यह स्पष्ट है कि यहां राजनीतिक शुचिता भंग होते हुए दिख रही है।

वह अविभाजित बिहार और विभाजित बिहार में मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, यह आवास उनके नाम से आवंटित है। वह लगातार सदन के सदस्य हैं, जब पूर्व मुख्यमंत्री किसी भी सदन के सदस्य होते हैं तो उनके नाम आवंटित आवास को किसी भी राज्य में रद्द नहीं किया जाता है। मौजूदा सरकार ने फिर भी उनके आवंटित आवास के आदेश को विखंडित कर 39 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया है। मुख्यमंत्री आवास तक भाजपा की दखल काफी बढ़ गई है। यह आश्चर्य नहीं है लेकिन मुझे एक आश्चर्य है कि जिनके पास यह विभाग वह काफी समझदार हैं। वह आज भी समझते हैं, आने वाला कल भी समझते हैं और वक्त को वक्त के साथ बदलने की परिपाटी को भी जानते हैं। इसके बावजूद अगर ऐसा हुआ है तो यह राजनीतिक शुचिता को भंग कर रहा है।

शक्ति यादव ने कहा कि आवास आवंटन से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन राजनीतिक शुचिता जान बुझ कर भंग किया जा रहा है। यह चीजें लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का जो आदेश है वह जाने, इसमें हमलोग क्या कर सकते हैं। सरकार जब इस तरह से कर रही है तो यह वही जाने इसमें हमें कुछ नहीं करना है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button