सामयिक हंस

लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ को हरी झंडी, जीरो कमीशन पर सेवा; किसानों के लिए ‘कृषक समृद्धि योजना’ भी लॉन्च!

लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ को हरी झंडी, जीरो कमीशन पर सेवा; किसानों के लिए ‘कृषक समृद्धि योजना’ भी लॉन्च

‎लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘भारत टैक्सी’ सेवा की शुरुआत की।यह प्लेटफॉर्म सहकारिता मॉडल पर आधारित है। जहा टैक्सी के साथ- साथ दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक भी जुड़ सकेंगे। जिसके लिए चालकों को कोई  चालान नहीं देना होगा। साथ ही पांच लाख रुपये तक की सामाजिक सुरक्षा कवरेज देने की बात कही गई है।
‎उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की ओर से युवाओं, किसानों और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को केंद्र में रखकर कई योजनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समय में हुआ है। हालांकि, सरकार ने इन योजनाओं को रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और किसानों को सस्ता ऋण उपलब्ध कराने से जोड़कर पेश किया है।
‎मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा कि भारत टैक्सी केवल यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की सेवा नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार का जरिया भी बन सकती है। फिलहाल यह सेवा लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में इसका संचालन हो रहा है। भारत टैक्सी ने लखनऊ एयरपोर्ट, मेट्रो और पुलिस के साथ भी समझौता किया गया हैं।
‎कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कृषक समृद्धि योजना भी शुरू की गई।इसके तहत उत्तर प्रदेश के सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से छोटे और सीमांत किसानों को दीर्घकालिक ऋण अब छह प्रतिशत ब्याज दर पर मिल सकेगा।आने वाले वर्षों में करीब पांच लाख किसानों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सहकारिता से जुड़ी डिजिटल सेवाओं के लिए विभिन्न पोर्टल और मोबाइल एप भी लॉन्च किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा  पांच भारत टैक्सी चालकों को शेयर प्रमाण पत्र और पांच किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गया।


Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button