क्राइम

बिहार के बिहटा से लापता छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद लखनऊ के आलमनगर के पास ट्रैक पर मिला शव!

बिहार के बिहटा से लापता छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद लखनऊ के आलमनगर के पास ट्रैक पर मिला शव

‎बिहटा थाना क्षेत्र के दसवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया।  छात्रा की लास आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के बाद  चारों तरफ सनसनी फैल गई।
‎पीड़िता की माता ने बिहटा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया जिसमे बिहटा के पथलैटिया निवासी शंकर राय, दुर्गा राय एवं लक्ष्मण कुमार का नाम शामिल था।
‎परिवारजन का आरोप है कि ये लोग जानबूझकर अपहरण किए हैं। और उसके बाद से इस घटना को रेल हादसा का नाम देने की कोशिश कर रहे हैं।
‎सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहटा के पथलौटीया गांव की रहने वाली दसवीं क्लास की नाबालिग छात्रा है। जोकि  तीन दिन पूर्व में 18 सितंबर को अचानक छात्रा लापता हो गयी थी।
‎लोगों द्वारा खोजबीन में पता चला कि गांव के तीनो युवकों के द्वारा गलत नियत से छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। इसके बाद अगले दिन सुबह 19 सितंबर को लखनऊ रेल प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई की आलमनगर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक लड़की घायल अवस्था में मिली है।
‎जिसकी खबर सुनते ही परिवार जन आनन – फानन में लखनऊ पहुंचे। लेकिन इलाज़ के दौरान अस्पताल में नाबालिक ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम  होने के बाद बिहटा में लिखित शिकायत दर्ज किया गया।
‎इस घिनौनी और अमानवीय कुकृत्य के बाद इलाक़े में गुस्सा और  आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने कीमांग कर रहे हैं।
‎दानापुर डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मामले में लखनऊ जीआरपी से संपर्क किया गया है। पुलिस मोबाइल फोन और शव बरामदगी के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button